फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह बोले- यूपी में एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी लोजपा

अयोध्या में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सभी जिलों में जिला वार मंथन होगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी केंद्र और बिहार में एनडीए के साथ है तथा उत्तर प्रदेश में भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चिराग पासवान के विजन को लेकर प्रदेश में आगे बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वहां विकास की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें