फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में व्यापारियों और बिजली कर्मियों का विवाद गहराया, दोनों पक्ष कार्रवाई पर अड़े

अयोध्या के इनायत नगर में व्यापारियों और बिजली कर्मियों के बीच हुआ विवाद गहराता जा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर कार्रवाई कराने के लिए लामबंद हो गए हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारी संगठन ने अटल मंडपम, इनायत नगर व बिजली कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। दोनों के प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे पहले शनिवार की रात इनायत नगर बाजार के व्यापारी नेता अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में कुछ लोग बाजार से सटे बिजली सब स्टेशन मिल्कीपुर पर कटौती से परेशान होकर पहुंचे थे। यहां पर व्यापारियों व कर्मचारियों के बीच कहासुनी, हाथापाई व मारपीट होने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना इनायत नगर में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने किसी के भी खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बृहस्पतिवार को व्यापारी नेता सुशील कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अरुण गुप्त और मनोज कसौधन सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इनायत नगर स्थित अटल मंडपम में बैठक कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के कृत्यों की निंदा करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा न दर्ज होने तक बाजार बंदी का निर्णय किया। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी से मिला और बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, विद्युत वितरण खंड तृतीय के सामने मिल्कीपुर के संविदा कर्मियों ने लामबंद होकर धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते हुए व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिजली कर्मियों का भी एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और आरोपी व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। फिलहाल प्रकरण में एसडीएम सुधीर कुमार ने दोनों प्रतिनिधिमंडलों को मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें