अयोध्या में शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों इनायतनगर ,खंडासा व कुमारगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया।कुल 23 लोगो ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की। जिनमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नही हो सका। इनायत नगर थाने में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष 10:45 बजे सुनवाई करने पहुंचे।कुछ देर सुनवाई कर क्षेत्र में निकल गए,तत्पश्चात थानाप्रभारी रतन कुमार शर्मा ने लोगों की शिकायतों कोऊ सुना।क्षेत्र के 10 लोगो ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौकेपर नही हो सका। गोठवारा छोटी भटौली गांव निवासी बृद्ध राम सेवक शिकायत लेकर पहुंचे,बताया कि विपक्षी राजितराम ने सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध कर लिया है।खूंटा गाड़कर भैंस बांधते है।चरही बना लिया है,थानाप्रभारी ने राजस्व निरीक्षक को प्रकरण के निस्तारण का निर्देश दिया। कुमारगंज थाने में नायब तहसीलदार मिल्कीपुर रंजन वर्मा ने थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 05 लोगों ने शिकायत की जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौकेपर नही हो सका। पिठला गांव की ज्ञानमती शिकायत लेकर पहुंची बताया कि च अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान बना रही थी, विपक्षीगण रामलखन,भोले,बैजनाथ,सूर्यनाथ आदि बनाने नही दे रहे। सुनवाई कर रहे नायब तहसीलदार ने राजस्व व पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण दिया। थाना खंडासा में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सुनवाई की। 08 मामले दर्ज किए गए, यहां भी किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।