फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में त्योहारों को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, अराजकतत्वों पर सख्त नजर

अयोध्या में जिला प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित जनपद के अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने बिजली, सड़क, सफाई और एक या दो स्थानों पर होलिका दहन स्थलों के स्थान परिवर्तन समेत कई समस्याएं व सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दो दिन के भीतर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. ग्रोवर ने आगामी त्योहारों, शोभायात्राओं और जुलूसों को लेकर अधिकारियों को स्थल निरीक्षण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा। रमजान माह के आयोजनों और 3 हजार स्थानों पर होने वाले होलिका दहन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई। अराजक तत्वों व सोशल मीडिया पर भड़काऊ गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने जनता से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें