ऑल इंश्योरेंस इंप्लाइज फेडरेशन का 30वां तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन अयोध्या में शुरू हो गया। यह सम्मेलन 16 सितंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इंश्योरेंस कर्मचारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान, फेडरेशन ने राष्ट्रीयकृत उद्योगों के निजीकरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। इस सम्मेलन में निजीकरण के खिलाफ संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी।