फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 03:55 PM IST

अयोध्या में विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने और पोस्टपेड कनेक्शनों को बिना सहमति प्रीपेड में बदलने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी नेताओं ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जनहित में हस्तक्षेप की मांग की। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और मामूली बैलेंस कम होने पर तुरंत बिजली काट दी जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने इसे तानाशाही नीति बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट न होने से उन्हें पूर्व सूचना नहीं मिल पाती। उन्होंने मांग की कि पूरी व्यवस्था लागू करने से पहले सभी उपभोक्ताओं का डेटा अपडेट किया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा कि डिजिटल भुगतान की जानकारी के अभाव में लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने 1000 तक नेगेटिव बैलेंस की छूट और 15 दिन का नोटिस अनिवार्य करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें