फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में स्काउट गाइड शिविर में 60 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

अयोध्या में भारत स्काउट गाइड कार्यालय में मंडल स्तर पर सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 60 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्काउट गाइड के मूल सिद्धांत, प्राथमिक चिकित्सा, चार्ट निर्माण, कंपास संचालन, मैप रीडिंग, पिरामिड गतिविधि सहित अन्य व्यवहारिक कौशलों की जानकारी दी गई। शिविर के सचिव कमलेश द्विवेदी ने बताया कि यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है और मंगलवार को इसका दूसरा दिन रहा, जिसमें मंडल के विभिन्न विद्यालयों से आए 60 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को स्काउट गाइड गतिविधियों में दक्ष बनाना है ताकि वे विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण दे सकें। कार्यक्रम में अनूप मल्होत्रा सहित अन्य स्काउट गाइड प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें