फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रामपथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुरू हुआ अभियान

अयोध्या में जिला प्रशासन ने रामपथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर नगर निगम ने सहादतगंज से लेकर लता चौक तक लगभग 13 किलोमीटर लंबे मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। दरअसल, बीते हफ्ते डीएम ने पटरी दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद आज नगर निगम का अमला अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र के नेतृत्व में सिविल लाइन क्षेत्र पहुंचा। जैसे ही बुलडोजर ने काम शुरू किया, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने दुकानों से कुर्सी, मेज और यहां तक कि फ्रिज तक ट्रालियों पर लाद लिए। प्रशासन का कहना है कि रामपथ पर बढ़ते अतिक्रमण से न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। अधिकारियों ने साफ किया है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आठ अक्तूबर तक लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें