रामनगरी अयोध्या में रामनवमी पर्व पर परिवहन निगम 120 बसों का संचालन करेगा। सबसे ज्यादा बसों का संचालन बस्ती और गोंडा मार्ग पर होगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि रामनवमी मेले में लगे परिवहन निगम के ड्राइवर व कंडक्टर के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। साकेत पेट्रोल पंप ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी बस स्टॉप और पूछताछ केंद्र बनाया गया है। परिवहन निगम ने कंट्रोल रूम का नंबर 8726005115 जारी किया है। यात्री बस के पूछताछ के लिए इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।