फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम की पैड़ी में बहाल हुआ जल प्रवाह, श्रद्धालुओं को मिली राहत

अयोध्या में सफाई कार्य के चलते कई दिनों से बंद राम की पैड़ी का जल प्रवाह 21 जून को पुनः शुरू कर दिया गया। जल प्रवाह बहाल होने के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खुशी का माहौल है। जल प्रवाह बंद रहने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए सीधे सरयू तट का रुख कर रहे थे, जहां कई स्थानों पर गहरे पानी के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता था। राम की पैड़ी में जल प्रवाह शुरू होने से अब श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में स्नान कर पा रहे हैं। गर्मी और उमस भरे मौसम में लोग अपने परिवार के साथ राम की पैड़ी पहुंचकर स्नान का आनंद ले रहे हैं। बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासी आकाश गुप्ता का कहना है कि जल प्रवाह बहाल होने से राम की पैड़ी की रौनक लौट आई है। वहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी अब सरयू तट की अपेक्षा राम की पैड़ी में स्नान को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें