फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

अयोध्या में एक घर में किलकारियां गूंजने वाली थीं, लेकिन कुछ ही घंटों में वहां सन्नाटा पसर गया। अयोध्या के मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, जिस मां को नए जीवन की उम्मीद थी, वह खुद जिंदगी की जंग हार गई। आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थीं और फोन पर ही निर्देश देकर स्टाफ से डिलीवरी कराई जा रही थी। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर सही इलाज मिलता तो शायद दोनों की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। खुशियों का इंतजार कर रहा परिवार देखते ही देखते गहरे सदमे में डूब गया। हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही सवाल- आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? गौरतलब है कि उक्त अस्पताल को मई 2025 में भी अनियमितताओं के चलते सील किया जा चुका है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार न होना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन जो उजड़ गया, उसे अब कोई वापस नहीं ला सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें