फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में परिसर की भव्यता देखकर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु

अयोध्या में राम मंदिर परिसर अब एक बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में तब्दील हो चुका है परिसर के सभी 18 मंदिर खुलने के बाद पूरे परिसर की भव्यता बढ़ गई है। श्रद्धालु न सिर्फ रामलला का दर्शन कर रहे हैं बल्कि परिसर में विराजमान अन्य देवी देवताओं व सप्त ऋषियों के भी दर्शन पाकर अभिभूत हो रहे हैं। डेढ़ घंटे के भीतर श्रद्धालुओं को सभी मंदिरों में दर्शन प्राप्त हो जा रहे हैं। परिसर के सभी मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण का क्रम भी चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिव मंदिर पर ध्वजारोहण किया। बिहार के श्रद्धालु अभिषेक रंजन का कहना है कि परिसर अब पहले से भव्य हो गया है। निर्माण कार्य अभी चल रहे हैं पूरा होने के बाद परिसर और भी भव्य और दिव्या हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें