फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में परमहंस आचार्य ने चंपत राय के समर्थन में ट्रस्ट अध्यक्ष को लिखा पत्र, की ये अपील

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चल रहे घटनाक्रम के बीच जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को पत्र लिखकर महासचिव चंपत राय को उनके पद पर बनाए रखने की अपील की है। पत्र में उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारी गोपाल राव के भी अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। 6 जुलाई को लिखे गए पत्र में परमहंस आचार्य ने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से सनातन धर्म की सेवा में समर्पित रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इसी भावना को ध्यान में रखते हुए चंपत राय और गोपाल राव को उनके वर्तमान दायित्वों पर बनाए रखा जाए। पत्र में परमहंस आचार्य ने ट्रस्ट अध्यक्ष से इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। ऐसे समय में जब ट्रस्ट की बैठक और पदाधिकारियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं, इसे चंपत राय के समर्थन में संत समाज की एक और सार्वजनिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें