फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पुलिस ने गुमशुदा बालक को चार घंटे में ढूंढ निकाला

अयोध्या में तारुन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज चार घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली कि सुमित कुमार निषाद पुत्र रामसूरत निषाद निवासी सतना संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाश शुरू की गई। साथ ही बालक की फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा की गई। पुलिस के प्रयासों से चार घंटे के भीतर ही बालक को अयोध्या रेलवे कैंट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि बालक ने बड़े भाई से 10 रुपये मांगे थे, इंकार होने पर वह घर से चला गया। बाद में उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें