फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पांच घंटे लाइन में लगने के बाद मिला टिकट

Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 12:20 PM IST

अयोध्या में गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रा इस बार यात्रियों के लिए कठिन परीक्षा बन गई है। कन्फर्म टिकट के लिए लोग सुबह 7 बजे से ही आरक्षण केंद्र पर लाइन में खड़े हो रहे हैं, बड़ी मुश्किल से टिकट मिल पा रहा है। मुंबई, जम्मू-कश्मीर, देहरादून और चेन्नई रूट पर लंबी वेटिंग चल रही है, अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। लाइनें खड़े यात्री विशाल कुमार ने बताया कि उन्हें अयोध्या से चेन्नई जाना था, इसके लिए वह सुबह 7 बजे लाइन में लग गए। काउंटर 10 बजे खुला और करीब 11:40 बजे उन्हें मुश्किल से टिकट मिल सका। कई यात्री टिकट न मिलने से मायूस लौट रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें