फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में महाकाल वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक का आपत्तिजनक बयान आया सामने

रामनगरी अयोध्या में महाकाल वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा महादेव का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से अधिक संख्या में बच्चे पैदा करने की अपील की। कहा कि हर हिंदू अपने बच्चों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ें, क्योंकि यही समय की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि देश में लव जिहाद जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इसके प्रति समाज को जागरूक होना चाहिए। उदाहरण देते हुए उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की मुस्लिम युवक से शादी और करीना कपूर के बेटे तैमूर का जिक्र किया। बाबा महादेव ने मोदी और योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केवल सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए, कुछ जिम्मेदारियां समाज को स्वयं भी निभानी होंगी। भगवान भी उन्हीं की मदद करते हैं, जो अपनी मदद खुद करते हैं। दरअसल, मिल्कीपुर स्थित किनौली टांडिया आर्य नगर में सोमवार को गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ यह कार्य आरंभ किया गया। करीब 26 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह विशाल गुरुकुल परिसर दो हजार बच्चों के रहने, खाने और शिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था के लिए बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें