अयोध्या में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए रविवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। पहले दिन सरेठी गांव में महिला खिलाड़ियों को कबड्डी की तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों को टीम संयोजन का अभ्यास कराया गया। शिविर में वंदना, गौरी, रंजना, विनीता चौधरी और संगीता ने बेहतर प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस में शानदार तालमेल दिखाया। कोच लाल शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर मंच और नियमित अभ्यास की जरूरत है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन तारुन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।