फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु की जेब कटी, दिल्ली लौटने तक के पैसे नहीं बचे

रामनगरी अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए दिल्ली से आए एक श्रद्धालु परिवार को जेबकतरों का शिकार होना पड़ा। हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान उचक्कों ने श्रद्धालु के जेब से सात हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद परिवार के पास दिल्ली वापस लौटने तक के पैसे नहीं बचे। श्रद्धालु परिवार हनुमानगढ़ी में दर्शन और प्रसाद अर्पित करने पहुंचा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने पीड़िता के पति की जेब काट ली। रुपये गायब होने की जानकारी होते ही परिवार परेशान हो गया। घटना के बाद पीड़िता हनुमानगढ़ी के निकासी द्वार पर फूट-फूटकर रोने लगी और जोर-जोर से अपनी आपबीती सुनाने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाना राम जन्मभूमि में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब अयोध्या धाम को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी से लैस बताया जाता है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के साथ हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। मामला थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी का बताया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें