राम मंदिर में हमले की साजिश नाकाम होने के बाद अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है पर रामनगरी अपनी रौ में है। भक्त रोज की तरह बेरोक टोक राम मंदिर दर्शन को जा रहे हैं। रामपथ पर मंदिर के सामने एटीएस के जवान जहां रूट मार्च कर रहे हैं वहीं प्रवेश मार्ग पर सुरक्षाकर्मी पहचान पत्र देखने के बाद ही श्रद्धालुओं को रामनगरी में प्रवेश दे रहे हैं। राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश मार्ग पर अमर उजाला ने कुछ श्रद्धालुओं से बात की जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का बखान किया और रामनगरी के दर्शन का अनुभव साझा किया।