फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में घर में फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

अयोध्या में तारुन थाना क्षेत्र के बेलगरा मजरे गदुरहवा गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गौतम चौरसिया (25) पुत्र गंगाराम चौरसिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे घर के अन्य सदस्य घर के बाहर बिजली विभाग के कर्मचारियों से मीटर चेकिंग को लेकर बात कर रहे थे। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो गौतम का शव छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर तारुन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें