फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में फर्जी दस्तावेजों से खाते खोलकर साइबर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

अयोध्या में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिये बैंक खाते खोलकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में बैंकिंग व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। साइबर क्राइम थाना टीम ने 17 अप्रैल को रोहिणी दक्षिणी दिल्ली निवासी विकास मिश्रा उर्फ विकेश (44) और नगर कोतवाली गोंडा निवासी विनय कुमार दूबे (38) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने आधार कार्ड में नाम, पता व अन्य विवरण बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और इन्हीं के आधार पर विभिन्न बैंकों में फर्म के नाम पर चालू व सेविंग खाते खुलवाते थे। इसके बाद आरोपी चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि प्राप्त कर इन्हें साइबर अपराध में लिप्त गिरोहों को बेच देते थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी में किया जाता था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आपस में मिलकर संगठित तरीके से यह अवैध गतिविधि चला रहे थे। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 32 एटीएम कार्ड, 15 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, 17 चेकबुक, 10 पासबुक, 5 पेमेंट बारकोड, 1 स्वैप मशीन, 1 लैपटॉप, 4 मुहर, बैंक संबंधी दस्तावेज व एक हुंडई वेन्यू कार बरामद की गई है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी विनय दूबे पर पहले से ही विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विकास मिश्रा का भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के अन्य साथियों व नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें