अयोध्या में नाग पंचमी के अवसर पर शहर के बापू बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कि वह नशा छोड़कर अपने परिवार की तरफ ध्यान दें। बापू बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीलम गुप्ता ने बताया कि आज नाग पंचमी का दिन है। स्कूल में छात्राएं भी कम आई थीं। नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सोचा गया कि नुक्कड़ नाटक के साथ नशा मुक्ति रैली भी निकाली जाए। इसी कड़ी में छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया कि वह नशा छोड़कर एक स्वस्थ समाज की स्थापना करें और अपने परिवार पर ध्यान दें। नशे से परिवार बर्बाद हो रहे हैं, लोग बर्बाद हो रहे हैं।