रामनगरी में अयोध्या धाम क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे और कुछ लोगों ने लाठियां भी उठा लीं। विवाद भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के बीच बताया जा रहा है। आरोप है कि इस झड़प में अयोध्या भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भी मौजूद है। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।