रामनगरी अयोध्या में शनिवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पखवाड़ा के मौके पर हुआ। इसमें शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन चुकी है। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। जो लोग विपक्ष की राजनीति करते हैं, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, ये बिहार को लेकर जो मन में लेकर बैठे थे, उस पर घड़ों पानी गिर गया। उनको पता चल गया है कि बिहार के लोग और उत्तर प्रदेश के लोग एक साथ और एक मन के हैं। वह जाति संप्रदाय और धर्म से ऊपर उठकर पीएम मोदी और एनडीए के साथ हैं।