फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में खरीदी जमीन

Bhupendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 04:55 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर की नामचीन हस्तियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है। जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर ने तिहुरा माझा क्षेत्र में द हाउस ऑफ़ अभिनन्दन लोढ़ा ग्रुप की परियोजना में 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। फिलहाल इस जमीन का एग्रीमेंट किया गया है, जबकि आगे चलकर इसका बैनामा कराया जाएगा। उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में सेलिब्रिटी और बड़े निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है। अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने भी यहां निवेश किया है। बताया गया कि इस जमीन के लिए रणबीर कपूर ने 2 करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है। यह भूखंड राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूर दशरथ पथ पर स्थित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें