फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें और गलियां लबालब

रामनगरी अयोध्या में लगातार पांच घंटे से हो रही बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। शहर का रेतिया स्थित निषाद नगर वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नाले का गंदा और बदबूदार पानी घरों के भीतर घुसने से लोग भारी परेशानी में हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी असमर्थ हो गए हैं और मजबूरी में घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। मोहल्ले की गलियां, सड़कें और घरों के आंगन गंदे पानी से भर गए हैं। नगर निगम का नाले का अधूरा निर्माण और पानी के बहाव का सही इंतजाम न होने के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। बरसात बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा न होना नगर निगम की लापरवाही को उजागर करता है। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें लबालब हो चुकी हैं और लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, क्योंकि धान की फसल के लिए इसे अमृत के समान माना जा रहा है लेकिन शहरवासियों के लिए यह बारिश नगर निगम की उदासीनता और अव्यवस्था की एक बड़ी सच्चाई बनकर सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें