फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अलविदा जुमे की नमाज अदा, ईरान-अमेरिका तनाव पर शांति की अपील

अयोध्या में पवित्र रमजान माह के अंतिम जुमे (अलविदा जुमे) की नमाज पूरी शांति और भाईचारे के माहौल में अदा की गई। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन पूरे जिले में हाई अलर्ट पर नजर आया और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रही। टाट शाह मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए जुटे। शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। इमाम ने अपने संबोधन में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और दोनों देशों से संयम बरतते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता आया है। इमाम ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अयोध्या प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि अगले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार जिले में मनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें