फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में 25 जगहों पर स्थापित होंगे 'मे आई हेल्प यू डेस्क', गाइड भी रहेंगे तैनात

नगर निगम की ओर से अयोध्या में 25 जगहों पर मे आई हेल्प यू डेस्क' स्थापित किए जाएंगे। हर डेस्क पर दो गाइड की तैनाती रहेगी। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि इन डेस्क के माध्यम से रामनगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर में दर्शन की समयावधि की जानकारी दी जाएगी। यहां से अन्यत्र शहरों को जाने के लिए बस, ट्रेन और हवाई जहाज सेवाओं के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही ठहरने के लिए लॉज, होम स्टे, होटल और धर्मशालाओं के साथ वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सेवा के बारे में बताया जाएगा। सभी डेस्क पर पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की ओर से रामनवमी मेला के दौरान सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लता चौक पर ग्लूकोन डी का वितरण किया जा रहा है। इसी तरह हेल्थ एटीएम पर ओआरएस पैकेट बांटे जा रहे हैं। रामनवमी के मौके पर बोतल बंद पानी और निशुल्क नारियल पानी भी वितरित किया जाएगा। इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि रामनवमी पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या में कोई तकलीफ न होने पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें