फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के जिला अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों को तुरंत मिल रहा इलाज

रामनगरी अयोध्या में जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में एक अलग एक्स्ट्रा केयर यूनिट बनाई गई है। इसमें ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं एक्स्ट्रा केयर यूनिट के डॉक्टर मरीज की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों से मोबाइल पर बात कर उचित सलाह भी लेते हैं। इस एक्स्ट्रा केयर यूनिट के बन जाने से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीजों को फर्स्ट एड मिलने से उनकी जान बचाने में सफलता मिल रही है। इस एक्स्ट्रा केयर यूनिट में तुरंत फर्स्ट एड मिलने से मरीजों को राहत मिलती है और इसके बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जाता है। यह सभी सुविधा निशुल्क होती है। एक्स्ट्रा केयर यूनिट के चिकित्सक डॉ आशुतोष सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में एक स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इसमें ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक के मरीजों के लिए एक अलग से सुविधा दी जा रही है। इनका वाइटल टेस्ट और ईसीजी करने के बाद सीधे लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सक से विशेष परामर्श करने के बाद जो भी प्राथमिक उपचार होता है, उसको देने के बाद ही हायर सेंटर रेफर करने की कोशिश की जाती है। जिला अस्पताल की यह एक्स्ट्रा केयर यूनिट सातों दिन और 24 घंटे खुली रहती है। रविवार को भी छुट्टी नहीं होती है। रविवार को भी मरीज को देखा जाता है। इस यूनिट में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक स्टाफ नर्स 24 घंटे मौजूद रहते हैं। गंभीर कार्डियक मरीज की जान बचाने के लिए एक महंगा इंजेक्शन लगाया जाता है। इसकी कीमत 49 हजार रुपये है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें