जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रविवार को अयोध्या में शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट और इनरव्हील क्लब मैत्री की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद चौक घंटाघर के पास शहीद स्मृतिका से चौक क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कैंडल मार्च का नेतृत्व ट्रस्ट के पदाधिकारी सत्यभान सिंह, ऋतु सिंह राठौर, रेशमा बानो और पूजा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद, आतंकवाद का नाश हो, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकी हमले के शहीद अमर रहें, देश में आतंकवाद नहीं चलेगा, आतंकी हमले की उच्च स्तरीय जांच हो नारे लगाए जाते रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष मनोज मल्होत्रा, वरिष्ठ लेखक आशाराम जागरथ, अजय श्रीवास्तव बाबा, महावीर पाल, धीरज द्विवेदी, पूजा श्रीवास्तव, बीएसएनल यूनियन के प्रांतीय सचिव तिलकराज तिवारी, युवा कवि राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ लेखक डॉ. विशाल श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, ऋतु सिंह राठौर, साधना सिंह, पल्लवी वर्मा, राहुल सेन, अंजली खत्री, संगीता अग्रवाल, वर्षा जायसवाल, उर्मिला जायसवाल, सोनिका, खुशबू, मनोरमा साहू, अर्चना गोस्वामी, रेशमा बानो, सुशीला गौतम, जलेस के अध्यक्ष जफर, युवा शायर मुजम्मिल फिदा, ज्ञान यादव, राम दुलारे बौद्ध, रवि शंकर यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे।