अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों के मोबाइल फोन भी राज खुलेंगे। इसके लिए दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। सर्विलांस टीमें इस पर कार्य कर रही हैं। माना जा रहा है कि इससे भी केस को मजबूत बनाने में पुलिस को काफी मदद मिल सकती है।