फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में मकान पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से जली स्कूटी

शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 06:17 PM IST

शहर से सटे गांव समरथपुर में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से नीचे खड़ी स्कूटी जल गई। गनीमत रही कि इस दौरान नीचे कोई नहीं था। विद्युत विभाग के अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने हाईवे की सर्विस रोड जाम कर दी। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत किया। सदर कोतवाली क्षेत्र से निकले कानपुर-इटावा से सटे गांव समरथपुर स्थित रायल सिटी गार्डन के पास अचानक 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन टूट कर मकान के ऊपर जा गिरी। तार का एक हिस्सा नीचे गिरने से वहां खड़ी रविंद्र पाठक की स्कूटी पर गिर गया। इससे स्कूटी जल गई। वहीं, तार गिरने से मोहल्ले से अफरातफरी मच गई। रविंद्र की बेटी छाया जो छत पर धूप में बैठी हुई थी। उसने जान बचाने चक्कर में दूसरी छत पर छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गई। मोहल्ला निवासी शिवाकांत पाठक ने बताया कि कई बार जर्जर तारों की शिकायत की, लेकिन विभाग के अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि हाईटेंशन लाइन के टूटने की सूचना उन्होंने आनेपुर फीडर के उपखंड अधिकारी को दी, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। उपखंड अधिकारी ग्रामीण एके सिंह ने बताया कि स्कूटी जली है। बिजली सप्लाई को बंद करा दी गई है। कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें