ब्लॉक सहार के असू व अजीतमल के अलीपुर में प्रधान पद का चुनाव बुधवार (19 फरवरी) को होगा। मंगलवार को सात बूथों पर लगाए गए मतदान कार्मिक बैलेट पेपर व मतपेटियों के साथ शाम को पहुंच गए। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। सुबह सात बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पंचायत उप चुनाव में औरैया में रिक्त तीन प्रधानों, एक बीडीसी समेत 29 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन हुए थे। नाम वापसी के बाद ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत असू व अजीतमल की ग्राम पंचायत अलीपुर में प्रधान को छोड़कर अन्य सभी पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।