औरैया जिले में बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुसौली के ग्रामीणों ने शनिवार को लोकसभा चुनाव का सामूहिक बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। गांव में चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगाते हुए ग्रामीणों ने गांव के संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने एक जुटता दिखाते हुए सड़क निर्माण की मांग रखी है।