औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एम्बुलेंस चालक से लूट की घटना हुई थी। मामले के खुलासे में लगी पुलिस ने बीती रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला दौलत पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। यह देख पुलिस ने उनका पीछा किया, तभी आरोपियों की बाइक अचानक से फिसल गई। इससे वह बाइक समेत गिर गए। पुलिस को पास आते देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।