औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रूरुगंज चौकी के अंतर्गत पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधूना में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की बाद सैफई रेफर कर दिया।