औरैया जिले के सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुखमपुर की मड़ैया व गांव हरतौली में दो महिलाओं ने कई घरों में लोगों से ठगी की। ठगों ने सामान दोगुना करने का झांसा देकर कई घरों से लाखों के जेवर, बर्तन आदि सामान बटोर लिया। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। महिलाओं का कुछ पता नहीं चला।