फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में 25000 के इनामी की पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल…अस्पताल में भर्ती, दूसरा आरोपी फरार

औरैया जिले में मुठभेड़ में 25 हजार के वांछित इनामी को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी और अछल्दा थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घसारा नहर पुल पर चेकिंग शुरू की। इसी बीच बाइक सवार दो व्यक्ति उधर से गुजरे। दोनों भागने के प्रयास में बाइक समेत अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरे। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो उनमें से एक आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच दूसरा आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें