फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से रचाई शादी

Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 07:56 PM IST

दो बच्चों की मां ने एक युवक से बुधवार को मंदिर में शादी कर ली, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। शादी के बाद दोनों मंसुखपुर चले गए। थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी रीना देवी (35) दो बच्चों की मां है। उसका काफी समय पहले से गांव मंसुखपुर निवासी दीपू दोहरे (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों ने शादी करने का मन बनाया और के साथ अपनी मर्जी से दुर्गा देवी मंदिर एवं आशा देवी मंदिर में पहुंचे। वहां विधि विधान से दोनों ने शादी कर ली। रीना देवी का एक बेटे पांच व बेटी है। बेटा उनके साथ में था, बेटी की जानकारी वह नहीं दे सकी। बताया जा रहा है कि महिला की ससुराल जालौन स्थित थाना माधव गढ़ क्षेत्र के गांव खिसारी में थी। करीब डेढ़ साल पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। अपनी इच्छा से मंदिर पहुंचे और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। इस शादी की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है और साथ रहने का निर्णय लिया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें