फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की जान गई

सहायल कस्बा में सोमवार तड़के एक दर्दनाक घटना हुई। एक कच्ची दीवार ढह गई। मलवे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व लेखपाल पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कस्बा निवासी रामचंद्र (70) कच्चे मकान में अकेले रह रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामचंद्र के छोटे भाई बाबूलाल कन्नौज में परिवार के साथ रहते हैं। रोजाना की तरह रामचंद्र सक्सेना घर निकले। मकान के बाहरी हिस्से में कच्ची दीवार के पास खड़े थे। इसी बीच दीवार भरभराकर ढह गई। मलवे में रामचंद्र दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े। मलवे में दबे रामचंद्र को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उधर सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें