फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बहू के कहने पर ससुर को डंडों से पीटा, मोबाइल छीना, तीन गिरफ्तार

चकबंदी विभाग के अनुदेशक से छिनैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयोग की गई बाइक व कार को भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित की बहू ने ही घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों के साथ साजिश रची थी। फिलहाल महिला की तलाश में पुलिस जुटी है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को इटावा जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, हरचंदपुर चौकी प्रभारी आनंद शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने केंजरी नहर पुल के पास संदिग्ध के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर इटावा स्थित कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव नगला महाजीत निवासी गौरव यादव, प्रदीप यादव व भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला सबल निवासी योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें