फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीआरबी सिपाही निलंबित

Shikha Pandey Updated Mon, 20 Jul 2026 11:12 AM IST

एसपी अभिषेक भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के मामले में पीआरबी में तैनात सिपाही धीरज सक्सेना को निलंबित कर दिया है। मामला 18 जुलाई की शाम का बताया जा रहा है। साईं मंदिर के समीप किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी धीरज सक्सेना का किसी से विवाद हो गया था। आपसी कहासुनी और हंगामे का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद खाकी की छवि धूमिल होने को लेकर विभाग में खलबली मच गई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एएसपी आलोक मिश्रा ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर यह विभागीय कार्रवाई की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें