फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में दिखी जिलाधिकारी की संवेदनशीलता, दिव्यांग फरियादी तक खुद पहुंचे डीएम

Shikha Pandey Updated Sat, 18 Jul 2026 06:49 PM IST

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह की संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की मिसाल देखने को मिली। फरियादियों की शिकायतें सुन रहे जिलाधिकारी की नजर जैसे ही दोनों पैरों से दिव्यांग कटरा निवासी शिशुपाल पर पड़ी, वह तुरंत अपनी कुर्सी से उठकर उनके पास पहुंचे और स्वयं उनकी समस्या सुनी। शिशुपाल ने बताया कि वह लंबे समय से दिव्यांग पेंशन के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक पेंशन स्वीकृत नहीं हो सकी है। उनकी परेशानी सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल व्हीलचेयर मंगवाकर उन्हें बैठाने की व्यवस्था कराई और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायती पत्र लेकर आवश्यक अभिलेख पूरे कराते हुए शीघ्र पेंशन स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि दोनों पैरों से दिव्यांग व्यक्ति को दूसरी मंजिल तक 10 से 15 सीढ़ियां चढ़कर आना पड़ा, यह स्थिति संवेदनशील है। ऐसे मामलों में विभागीय अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता करें और उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें