फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जर्जर यमुना पुल बना खतरा, जलभराव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

औरैया और जालौन को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण यमुना पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण पुल पर जलभराव हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पुल के ऊपर पानी भर गया है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस पुल पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो जलभराव के कारण दिखाई भी नहीं दे रहे। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें