फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बिजली पोल पर भड़की आग, चिंगारियां गिरने से ग्रामीणों में दहशत

Shikha Pandey Updated Mon, 20 Jul 2026 10:54 PM IST

विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत रूपपुर सहार में सोमवार रात करीब 8:30 बजे बिजली पोल पर अचानक आग भड़क उठी। पोल पर लगे विद्युत तारों में तेज स्पार्किंग के साथ आग लगने से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और चिंगारियां निकलने से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई, नए बिजली पोल पर लगे तारों में अचानक तेज स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग से निकल रही चिंगारियां रूपपुर निवासी शोभाराम के मकान पर भी गिरीं, जिससे नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नए लगाए गए पोल और विद्युत लाइन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने विभाग से पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइन के पोलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। (संवाद) घटना की जानकारी मिलने पर रूपपुर कटरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) महेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में पूरे दिन बारिश होने के कारण शाम को बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। इसी दौरान पोल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। तकनीकी खराबी मिलने पर उसे तत्काल दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें