फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

कांवड़ यात्रा के दौरान जिलेभर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त जलाभिषेक और भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद तक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में रविवार को विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां जिलााधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पहुंचकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक दर्शन करने की अपील की। पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया और उन्होंने प्रशासन के इस स्वागत का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है और भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर समितियों द्वारा पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें