फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सीज डंपर छोड़ने के एवज में 20 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

Shikha Pandey Updated Tue, 21 Jul 2026 09:11 PM IST

कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद सीज डंपर छोड़ने के बदले अजीतमल कोतवाली के मालखाना प्रभारी पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये न देने पर कागज अधूरे होने का बहाना बनाकर उसे टरकाया जा रहा है। मामले में सीओ ने जांच की बात कही है। कानपुर देहात के कस्बा पुखरायां निवासी हिमांशु ने बताया कि उनका डंपर 10 जुलाई को जालौन से मौरंग लादकर आगरा जा रहा था। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन को रोक लिया। पीछे नंबर प्लेट लटकी होने समेत अन्य खामियों का हवाला देते हुए पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 18 जुलाई को सुनवाई के बाद डंपर को रिलीज करने के आदेश जारी कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि वह कोर्ट का आदेश लेकर अजीतमल कोतवाली पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने पहले उसे टरका दिया। आरोप है कि वह मालखाना प्रभारी से मिले तो उन्होंने एक कागज पर लिखकर 20 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने जब कोर्ट आर्डर का हवाला दिया तो प्रभारी कागजात पूरे न होने का बहाना बनाने लगे। पीड़ित पिछले चार दिनों से डंपर छुड़ाने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें