फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोटिस चस्पा होने के बाद दुकानदाराें में मची खलबली, खुद सामान हटाने में जुटे

शहर के संजय गेट से लेकर ब्लॉक तक आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने नजरें टेढ़ी कर दी हैं। बुधवार देर शाम 62 प्रतिष्ठानों पर नाेटिस चस्पा किए जाने से दुकानदारों में खलबली मची हुई है। सभी लोग अपना-अपना सामान हटाने में लग गए हैं। इस अभियान से सड़कें चौड़ी हो सकेंगी। जाम के चलते होने वाली दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग सकेगी। जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी के प्रयास लगातार जारी हैं। पिछले दिनों रोडवेज डिपो की बसों के सड़क पर खड़े होने से लग रहे जाम से निजात दिलाने को पेंच कपास की जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए अस्थायी पार्किंग की सुविधा करा दी थी। अब संजय गेट से ब्लॉक तक लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत दिलाने के लिए नजरें इनायत कर दी हैं। इसके लिए तिलक डिग्री कॉलेज व इटावा रोड पर फुटपाथ की जमीन पर मनमानी दिखाते हुए लोगों की ओर से दुकानों के आगे तक पक्का निर्माण कराया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें