औरैया में किताब की दुकान चलाने वाले नरेश पोरवाल की सड़क हादसे में हुई मौत पर परिवारवालों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। चश्मदीदों का कहना है कि नरेश पोरवाल की मौत बाइक फिसलने से हुई लेकिन परिजनों का आरोप है कि नरेश की गर्दन पर चोट के निशान थे, इसलिए पुलिस को इसे केवल हादसा न मानकर हत्या के एंगल से भी जांच करनी चाहिए।