होली पर दिल्ली से घर लौट रहे चंचल की मौत हो गई। वह मुरादाबाद के मझौला थाना क्षेत्र के ज्ञानी की बस्ती लाइन पार के रहने वाले थे। होली पर ट्रेन से घर लौट रहे थे। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि हादसा भानपुर रेलवे फाटक से 50 मीटर दूर हुआ।